फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education department's clerk transfer process challenged in high court

शिक्षा विभाग की क्लर्क तबादला प्रक्रिया को उच्च न्यायालय में चुनौती

Mon, 14 Sep 2020 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Education department's clerk transfer process challenged in high court
चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग में क्लर्क तबादले के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं के तबादले पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

मोहित व अन्य ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग ने 7 अगस्त, 2020 को तबादले के लिए एक सूची तैयार की। इसके तहत 14 अगस्त को तबादला आदेश जारी कर दिए गए। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग को 31 मार्च, 2020 तक तबादले की प्रक्रिया पूरी करनी थी, जबकि इसे 24 जुलाई से आरंभ किया गया। इसके साथ ही विभाग ने बिना किसी तय प्रक्रिया के ही तबादले आरंभ कर दिए। तबादला सूची जारी करने से पहले विभागों से यह जानकारी तक नहीं ली गई कि विभाग के पास तबादले से आए व्यक्ति के लिए कोई काम है भी या नहीं। याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं के तबादले पर रोक लगाते हुए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed