फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education Department changes decision: Schools to start in Morni from 9:00 am

शिक्षा विभाग ने बदला फैसला: मोरनी में सुबह 9:00 बजे से लगेंगे स्कूल

Sat, 22 Nov 2025 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Education Department changes decision: Schools to start in Morni from 9:00 am
मोरनी। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और बच्चों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अपने हालिया आदेशों में संशोधन किया है। 15 नवंबर से स्कूलों का समय 9:30 बजे कर दिया गया था, लेकिन इससे दुर्गम गांवों से आने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


मुख्य समस्या बसों की टाइमिंग और स्कूल समय का मेल न होना था। सुबह बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे थे और वापसी में देर शाम घर पहुंच रहे थे, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई थी। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने अब नया आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

अब यहांस्कूल सुबह 9:00 बजे से लगेंगे, जबकि दोपहर की छुट्टी पहले 3:30 बजे होती थी, अब उसे 3:00 बजे कर दिया गया है। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से बच्चों की यात्रा आसान होगी और समय की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed