फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Education: 80 seats of BA and 60 seats of BCA increased on the demand of students, admission process in Government Post Graduate College located in Sector-1 is in the final stage

शिक्षा : विद्यार्थियों की मांग पर बीए की 80 और बीसीए की 60 सीटें बढ़ाई, सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Education: 80 seats of BA and 60 seats of BCA increased on the demand of students, admission process in Government Post Graduate College located in Sector-1 is in the final stage
पंचकूला। गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सेक्टर-1 में ग्रेजुएशन कोर्सेस की एडमिशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कॉलेज में संचालित विभिन्न कोर्स की सीटें भर चुकी हैं, वहीं अन्य कोर्स में कुछ ही सीटें रिक्त हैं। स्टूडेंट्स की मांग के चलते कॉलेज में संचालित बीए और बीसीए कोर्स की सीटें उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा बढ़ा दी गई है। बीए में जहां 80 सीटों की बढ़ोतरी की गई है, वहीं बीसीए में 60 सीटों का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बीए और बीसीए कोर्स है मांग
सेक्टर-1 कॉलेज में बीए और बीसीए कोर्स की भारी मांग है। बीसीए में जहां 60 सीटों के लिए तकरीबन 300 आवदेन आए हैं। वहीं बीए के लिए भी उपलब्ध सीटों से ज्यादा आवेदन आए हैं। कालेज की प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि बीए और बीसीए कोर्स की मांग को देखकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सीटों में की गई बढ़ोतरी से प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर है। सीटों में इजाफे से परिसर में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग हो पाएगा।
विज्ञापन

नए कोर्स भी हैं बेहतर विकल्प
सेक्टर-1 कॉलेज जिले का अग्रणी कॉलेज है। कॉलेज में विभिन्न संकायों के अंतर्गत विभिन्न कोर्स संचालित हैं। इस सत्र से कॉलेज में एमएससी बॉटनी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन न्यूट्रीशन एंड डायटिक्स जैसे नए कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। नए कोर्सों में एमएससी बॉटनी में स्टूडेंट्स का रुझान ज्यादा है। अब तक उपलब्ध 20 सीटों के लिए 60 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया कोर्स भी हैं उपलब्ध
कॉलेज के एडमिशन इंचार्ज प्रो. यशपाल ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-1 कॉलेज में मीडिया कोर्स संचालित करने वाला एक मात्र कॉलेज है। कॉलेज स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में मीडिया के दो पाठ्यक्रम संचालित है। तीन वर्षीय बीएमसी कोर्स में जहां कुछ ही सीटें बची हैं वहीं एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में एडमिशन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही हो सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed