फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ED assistant director arrested for threatening and extortion

Panchkula News: ईडी का सहायक निदेशक धमकाने व रंगदारी में काबू

Sat, 11 Jan 2025 08:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
ED assistant director arrested for threatening and extortion
पंचकूला। शिमला स्कॉलरशिप घोटाले मामले में फरार चल रहे ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-16 निवासी रजनीश बंसल के भाई विकास बंसल की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। सेक्टर-14 एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी और 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। शनिवार को पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-14 एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि लारेंस के नाम पर रंगदारी मागी गई है। लाॅरेंस के गुर्गे रोहित गुज्जर ने फोनकर ईडी के सहायक निदेशक के खिलाफ दी शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया था। रजनीश बंसल के भाई विजय बंसल को फोन पर धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने कहा कि तुम्हारा परिवार जिस केस की पैरवी कर रहा है, उस केस से हट जाए। पूरे परिवार को जान से मार देंगे। अगर अपनी जान की सलामती चाहते हो तो 50 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

29 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2012-17 के बीच छात्रवृत्ति घोटाला हुआ था। इस मामले में सीबीआई ने जांच कर वर्ष 2019 में हिमाचल के 29 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। साथ ही इस मामले में धन शोधन का भी एक मामला शिमला ईडी ने दर्ज किया था। इसकी जांच मौजूदा समय में शिमला सब जोनल कार्यालय के सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा की जा रही थी। इसी मामले में शिक्षण संस्थानों के संचालकों से विशाल दीप ने ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी एवज में चंडीगढ़ सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज किया गया है। इस मामले में विशालदीप के सगे भाई और बुआ के लड़के को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, जबकि विशाल दीप को मुंबई से गिरफ्तार किया और उसे जिला कोर्ट से मौके पर ही जमानत भी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 3 जनवरी को करीब 4:10 बजे सीबीआई में केस दर्ज करवाने वाले रजनीश बंसल के बेटे मन्नत बंसल को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से रोहित गुज्जर बताया। इसके बाद, रोहित गुज्जर नामक कॉलर ने आवेदक को फिर से कॉल करना शुरू कर दिया, लेकिन डर के कारण उसने रोहित गुज्जर का फोन नहीं उठाया। रोहित गुज्जर ने युवक को कई व्हाट्सएप संदेश भेजे, जिसमें आवेदक के घर लाडवा, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में होने की जानकारी दी गई। गुज्जर से उसके विभिन्न मोबाइल नंबरों से आवेदक के मोबाइल नंबर पर बहुत सारे फोन और मैसेज किए। उसने मैसेज में लिखा कि तेरी सारी डिटेल मेरे पास है। कॉल करने वाला व्यक्ति रोहित गुज्जर, प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक विशालदीप के विशेष निर्देशों पर उसे और उसके परिवार को धमकाता रहा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed