{"_id":"674cc36b756560b6570c95c9","slug":"duty-magistrate-sent-three-accused-of-murder-of-taxi-driver-on-police-remand-for-three-days-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-117491-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टैक्सी ड्राइवर के तीन हत्यारोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टैक्सी ड्राइवर के तीन हत्यारोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नानकपुर निवासी टैक्सी ड्राइवर सुखविंदर उर्फ सुखी के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। पुलिस ने पांच दिन का रिमांड मांगा था लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने तीनों को रविन्द्र, लाडी और पोढा उर्फ नैब को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करेगी। एडिशनल एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को तीनों आरोपियों को कालका की रेलवे लाइन के पास बने पुल के पास से गिरफ्तार किया था।
सुरजीत सिंह के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि कुछ समय पहले शादी में उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद गांव में हुई पंचायत में हाथापाई हुई। इसी रंजिश में आरोपियों ने सुखविंदर उर्फ सुखी पर हमला किया था।
सवारियों को छोड़ते समय दिया वारदात को अंजाम
सुरजीत सिंह के अनुसार सुखविंदर उर्फ सुखी ने बद्दी की एक निजी कंपनी में कर्मचारियों को पिक और ड्रॉप करने के लिए निजी गाड़ी लगाई हुई थी। वीरवार को वह रोजाना की तरह बद्दी से सवारियां लेकर पिंजौर से होकर कालका पहुंचा था। जैसे ही उसने आखिरी सवारी उतारी, उसी समय पीछे से एक बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने तेजधार हत्यारों से उस पर हमला कर दिया था। सुरजीत ने बताया कि मृतक सुखविंदर उर्फ सुखी की गाड़ी पर जैसे ही हमला हुआ, वह अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर भागने लगा। हमलावरों ने पीछे से हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे कालका के अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।