फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dushyant, Ranjit hold separate consultations with Shah

दुष्यंत, रणजीत ने शाह के साथ अलग-अलग की मंत्रणा

Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dushyant, Ranjit hold separate consultations with Shah
चंडीगढ़। हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए मतदान होते ही भाजपा-जजपा नेता और कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। सोमवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने अलग-अलग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में एनडीए की हरियाणा में बड़ी संयुक्त रैली हो सकती है।
विज्ञापन

इनके अलावा नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कृष्ण पंवार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे। दुष्यंत, रणजीत रिश्ते में पोता और दादा हैं। दोनों नेताओं ने शाहर के साथ गठबंधन सरकार के कामकाज और बड़ी परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। वर्तमान में प्रदेश के सियासी हालात को लेकर भी बातचीत हुई। अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के हरियाणा में चल रहे प्रदर्शनों और उनके समर्थन में आए नेताओं, खापों इत्यादि को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

दुष्यंत व रणजीत ने अपना-अपना फीडबैक भी शाह को दिए हैं। गठबंधन सरकार के कामकाज को लेकर दुष्यंत समय-समय पर शाह को अपनी रिपोर्ट देते रहते हैं। रणजीत की भाजपा के प्रति आस्था बढ़ी है। वह बीते दिनों यह एलान भी कर चुके हैं कि उनके सुपुत्र अपनी राजनीतिक पारी भाजपा से शुरू कर सकते हैं। इससे पहले भी उनकी शाह के साथ मुलाकात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंवार ने नड्डा के साथ मुलाकात कर राज्यसभा भेजने के लिए उनका आभार जताया। साथ ही आश्वस्त किया कि वह हरियाणा के हितों की आवाज बुलंद तरीके से उठाएंगे, साथ ही पार्टी को मजबूत करने का कार्य जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed