फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   durga pooja celebrate

सिंदूर खेलने के साथ संपन्न हो गई दुर्गा पूजा

Wed, 09 Oct 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
durga pooja celebrate
पंचकूला सेक्टर 5 में सिंदूर खेला के दौरान एक दूसरे को सिंदूर लगातीं महिलाएं। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। सेक्टर-20 में आयोजित 12वीं दुर्गा पूजा में विजय दशमी के शुभ अवसर पर मंगलवार को बंगाली रीति रिवाज में सिंदूर खेलने की रस्म अदा की गई। यह कार्यक्रम ट्राइसिटी दुर्गा बारी चैरिटेबल एंड सोशल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासचिव पलाश दास ने बताया कि सेक्टर- 20 में आयोजित बंगाली समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। ये रस्म मां दुर्गा को विदाई देने के लिए मनाई जाती है। बंगाली रीति रिवाज में सिंदूर खेलने की परंपरा करीब 450 साल पुरानी है। इस दिन विवाहित महिलाएं मां दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का शृंगार कर उनकी पूजा करती हैं। पलाश दास ने बताया कि सिंदूर खेला में महिलाएं पहले मां को सिंदूर लगाया और इसके बाद अन्य महिलाओं के साथ सिंदूर खेला गया। इस अवसर पर पलाश दास, जयंत बोस, पिया दास, रेबा नायक, शराबोनी बोस,कैप्टन बीसी नायक, अजय सरकार, मीनाक्षी मितरा, अजय बोस, डी. चैटर्जी, एमपी राव, शुक्ला राव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये है मान्यता...
पलाश दास ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा नवरात्रि में नौ दिनों के लिए अपने घर यानी मायके आती हैं। इस दिन ज्यादातर महिलाओं बंगाली साड़ी ही पहनती हैं। लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी इस पर्व की पहचान बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed