{"_id":"607c94678ebc3e5926538faf","slug":"due-to-repairs-at-the-gate-the-jam-ambulance-also-got-stuck-people-continued-to-worry-throughout-the-day-pkl-office-news-pkl410785294","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक पर मरम्मत के चलते लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, दिनभर परेशान होते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक पर मरम्मत के चलते लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, दिनभर परेशान होते रहे लोग
विज्ञापन
जाम में फंसी हुई एंबुलेंस।
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। पिंजौर-नालागढ़ रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते कालका भरत नगर, टगरा व पपलोहा रोड पर रविवार को लंबा जाम लग गया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई जिसे मशक्कत से बाहर निकाला गया। वहीं, लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की स्थिति के चलते वाहन इस रोड पर रेंगते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं कई वाहन तो जाम की समस्या के चलते वापस मुड़ते नजर आए। वहीं, इस दौरान कालका की ओर से पपलोहा रोड पर से गुजर रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई जिसे बाद में निकलवाया गया।
टिप्पर और ट्राले की भिड़ंत, एक जख्मी
वहीं, गांव माजरा के समीप एक टिप्पर और ट्राले की भिड़ंत होने से दोनों ओर से चल रहा ट्रैफिक थम गया। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्राले को बीच सड़क से थोड़ा साइड करके एक तरफ से ट्रैफिक को सुचारू किया। भिड़ंत में टिप्पर चालक की टांगों में चोट आई है जो कि पीजीआई में उपचाराधीन है।