फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Due to intermittent rain, debris is falling from the mountains, traffic is affected

Panchkula News: रुक-रुक कर होती बारिश से गिर रहा पहाड़ों से मलबा, यातायात प्रभावित

Fri, 30 Aug 2024 06:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Due to intermittent rain, debris is falling from the mountains, traffic is affected
मोरनी। इलाके में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के कारण मोरनी क्षेत्र के कई स्थानों पर पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं में पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है। जिसके चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मोरनी से पंचकूला जाने वाले मुख्य मार्ग सहित अन्य सभी स्थानीय सड़कों पर मलबा गिरने के कारण यात्री और स्थानीय लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। मलबा गिरने की वजह से कई जगहों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

रोजाना पंचकूला जाने वाले राहगीर स्वरूप सिंह, मनी वर्मा आदि स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इन सड़कों से मलबा हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराएं। यदि जल्द ही कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं। इससे जान-माल का नुकसान होने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed