फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dual desks will be bought in a month, report on admissions will be called

ड्यूल डेस्क एक माह में खरीदे जाएंगे, दाखिलों पर रिपोर्ट तलब

Thu, 07 Jul 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dual desks will be bought in a month, report on admissions will be called
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों को एक महीने के अंदर ड्यूल डेस्क मिल जाएंगे। करनाल और यमुनानगर जिले के शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल को यह समय सीमा दी। निदेशक सेकेंडरी एवं मौलिक शिक्षा डॉ. अंशज सिंह ने सभी स्कूलों से दाखिलों की रिपोर्ट तलब की है। इसके आधार पर ही शिक्षकों के पदों का युक्तिकरण होगा।
विज्ञापन

बुधवार को शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने शिक्षा निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें स्कूलों में ड्यूल डेस्क और ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह और निदेशक अंशज सिंह ने कंवरपाल को मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया। शिक्षा मंत्री ने करनाल और यमुनानगर के जिला, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और प्रिंसिपल से वीसी के जरिये बातचीत कर उनकी जरूरतों के बारे में जाना।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ड्यूल डेस्क और सिविल कार्यों को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित करें। महावीर सिंह ने अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में अधिकतर स्कूलों और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने एक महीने में ड्यूल डेस्क की खरीद पूरी करने और 15 अगस्त तक अधिकतर सिविल कार्य पूरे करने की बात कही। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में चहारदीवारी, शौचालय, स्कूल भवन और दूसरी सभी जरूरतों को तय समय में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर पर इन कार्यों की निगरानी की जाए। स्कूलों में भवन संबंधी सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने इसके लिए स्कूलों को निगरानी कमेटी के तहत सभी कार्य कराने की पूरी छूट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed