फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drunken youth falls from second floor, dies

नशे में धुत युवक दूसरी मंजिल से बालकनी में गिरा, मौत

Wed, 22 Jan 2020 09:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth falls from second floor, dies
चंडीगढ़। सेक्टर-33 में टिफिन सर्विस देने वाला युवक संदिग्ध हालत में दूसरी मंजिल से बालकनी में गिरकर करीब दो घंटे तक जख्मी पड़ा रहा। खून से लथपथ युवक को देखा गया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान सेक्टर-33 निवासी शिवम निवासी (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-33 में एक युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल पहुुंचाया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का नाम शिवम है। वह पिछले काफी समय से टिफिन सर्विस का काम करता था। मंगलवार रात उसने दोस्तों के संग शराब पी। सुबह करीब 5.30 बजे वह कमरे से बाहर आया और छत खुली होने की वजह से वह नीचे आ धमका। घटना के बाद वह करीब दो घंटे वहीं पड़ा रहा। सुबह जब उसका साथी शिवम को काम के लिए उठाने गया तो वह खून से लथपथ नीचे गिरा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिवम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed