फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drugs smuggled into Patiala jail were exposed, and were being sold to inmates inside.

Panchkula News: पटियाला जेल में बाहर से नशे की तस्करी का खुलासा, अंदर कैदियों में बेचा जाता था

Wed, 29 Oct 2025 01:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 29 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Drugs smuggled into Patiala jail were exposed, and were being sold to inmates inside.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में बाहर से नशे की तस्करी होने का खुलासा हुआ है। यह नशे के पैकेट जेल में बंद कैदी का जान-पहचान का व्यक्ति जेल के अंदर गिराता था।
इसका पता लगते ही जेल प्रशासन ने तलाशी ली, जिस दौरान 20 जरदे की पुड़ियां, सिम व बैटरियों समेत दो मोबाइल और 23 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में तीन कैदियों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नामजद आरोपियों में कैदी जीवन चौधरी, सोनू, शंकर बहादुर के अलावा एक अन्य व्यक्ति विक्की भी शामिल है। पटियाला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सरताज सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक कैदी शंकर बहादुर की शक के आधार पर तलाशी लेने पर 10 जरदे की पुड़ियां बरामद की गईं। पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह पुड़ियां कैदी जीवन चौधरी औरसोनू को देने के लिए गया था। इसके आधार पर कैदी जीवन चौधरी की तलाशी लेने पर उसके पास एक मोबाइल समेत सिम कार्ड व बैटरी और 10 जरदे की पुड़ियां व 23 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैदी सोनू के पास से एक मोबाइल समेत बैटरी व सिम कार्ड बरामद हुआ। उसने बताया कि वह आरोपी विक्की, जो जेल के आसपास रहता है, उससे फोन पर तालमेल करके नशे के पैकेट जेल के अंदर गिरवाता है। बाद में इसे कैदियों में बेचा जाता है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर तीनों कैदियों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पता लगाया जा रहा है कि कैदियों के पास मोबाइल कैसे व कहां से आया, जिसके जरिये वह जेल के बाहर संपर्क करके अंदर नशे की तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed