फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug addiction... Most of the people in Panchkula falling prey to it are in the age group of 18 to 45

Panchkula News: नशे का जाल... पंचकूला में 18 से 45 आयु वर्ग तक के सबसे ज्यादा लोग हो रहे शिकार

Mon, 08 Sep 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction... Most of the people in Panchkula falling prey to it are in the age group of 18 to 45
-सिविल अस्पताल का सरकारी डि-एडिक्शन सेंटर नशे के मरीजों से भरा, हर महीने आ रहे 40 से 45 नए मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पंचकूला। जिले और आसपास के इलाकों में नशे की लत का कहर बढ़ता जा रहा है। इनमें 18 से 45 उम्र के बीच के युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा नशे के आदी हैं। खासतौर पर ओपिऑयड (हेरोइन, अफीम, सिंथेटिक ड्रग्स) की लत में डूबे हुए हैं। इन दिनों सिविल अस्पताल का सरकारी डि-एडिक्शन सेंटर नशे के मरीजों से भरा हुआ है।


आंकड़े बताते हैं कि 2022 में जहां 465 मरीज इलाज के लिए डि-एडिक्शन सेंटर में भर्ती हुए थे, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 533 हो गई। 2024 में भी लगभग इतने ही मरीज भर्ती हुए। इस साल के पहले तीन महीनों में ही 178 मरीज भर्ती हो चुके हैं। यानी हर महीने 40 से 45 नए मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

100 में से लगभग 10 फीसदी मरीजों की हालत गंभीर



सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर व हेड ऑफ साइकेट्री डॉ. मनोज कुमार के मुताबिक ओपिऑयड की लत मुख्य रूप से 18 से 45 साल के लोगों को जकड़ रही है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले हर 100 मरीजों में से लगभग 10 फीसदी की हालत गंभीर होने पर तुरंत भर्ती करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




60 प्रतिशत से ज्यादा मरीज हेराइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स के शिकार



सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों में 60 प्रतिशत से ज्यादा हेरोइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स के शिकार हैं। वहीं, 40 प्रतिशत लोग शराब की लत से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक नशे की शुरुआत में ही इलाज शुरू कर देने पर इलाज के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।



महिलाओं में भी बढ़ रहा नशा



नशे के जाल में ज्यादातर मरीज पुरुष ही थे, लेकिन अब 5 फीसदी महिलाएं भी नशे की लत के इलाज के लिए सेंटर में आ रही हैं। यह संकेत है कि नशे का जाल अब महिलाओं तक भी फैल रहा है।



गरीब तबके पर ज्यादा असर



सेंटर के ज्यादातर मरीज पिंजौर, कालका, मौली गांव, राजीव कॉलोनी और पंचकूला-चंडीगढ़ के बाहरी इलाकों से आते हैं। डॉ. मनोज का कहना है कि आर्थिक तंगी और सामाजिक परिस्थितियां भी नशे की ओर धकेलने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।



इलाज कठिन, लेकिन जरूरी



डॉ. मनोज के अनुसार नशे से छुटकारा पाना लंबी और कठिन प्रक्रिया है। पहले डिटॉक्सिफिकेशन (शरीर से नशे को निकालना) किया जाता है, फिर मेंटेनेंस थेरेपी चलती है ताकि मरीज दोबारा नशे की गिरफ्त में न आएं। फिर भी 50-60 फीसदी मरीजों में दोबारा नशा करने की संभावना रहती है जो शराब के मरीजों (30-40 फीसदी) से काफी ज्यादा है।



बॉक्स


तीसरी बार भर्ती हुआ मर्चेंट नेवी अफसर



सेंटर में भर्ती एक 44 वर्षीय मर्चेंट नेवी अफसर चार महीने में तीसरी बार यहां आया है। वह गंभीर शराब की लत से जूझ रहा है। यह दिखाता है कि नशे से उबरना कितना मुश्किल है।




बॉक्स


युवा पीढ़ी पर संकट



हरियाणा में इस समय 30 सरकारी डि-एडिक्शन सेंटर हैं, जिनमें कुल 460 बेड हैं। इनके अलावा 130 प्राइवेट सेंटर और 26 सेवा-प्रबंधित काउंसलिंग-कम-रीहैबिलिटेशन सेंटर भी चल रहे हैं। पिछले पांच साल में पूरे राज्य में 18 से 30 साल के करीब 1.84 लाख युवाओं ने नशे के इलाज के लिए मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed