फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drug addiction is eating the country's future like termites, this is the failure of the state government: High Court

नशा देश के भविष्य को दीमक की तरह खा रहा, यह राज्य सरकार की नाकामी: हाईकोर्ट

Fri, 31 Jan 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is eating the country's future like termites, this is the failure of the state government: High Court
चंडीगढ़। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये 9 किलो हेरोइन की तस्करी की साजिश रचने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हेरोइन तस्करी के मामलों में अचानक वृद्धि पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि नशे की लत देश के भविष्य को दीमक की तरह खा रही है, यह राज्य सरकार की नाकामी दर्शाती है।
विज्ञापन

फाजिल्का निवासी रिंकू ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी। याची पर नौ किलोग्राम हेरोइन की तस्करी का आरोप है। आरोप के अनुसार याची और उसके साथियों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये नशीले पदार्थों की तस्करी की साजिश रची थी। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि उसे केवल सह-आरोपी हरजिंदर सिंह के बयान के आधार पर नामजद किया गया है, उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने याची पक्ष की सभी दलीलें खारिज करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक बीमारी है। नशे की लत इंसान को खोखला कर देती है, जबकि नशे की तस्करी देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आतंकवाद को भी बढ़ावा देती है। नशीली दवाओं का सेवन करने वाला व्यक्ति एक सामान्य इंसान नहीं रह जाता, बल्कि तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कहा कि अपराध की साजिश रचने वालों को सख्ती से निपटने की जरूरत है, ताकि कानून का सम्मान बना रहे। सुनवाई के दौरान जस्टिस संदीप मौदगिल ने कहा कि पिछले एक महीने में हेरोइन तस्करी से जुड़े जमानत के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि सरकार नशे के खतरे पर लगाम लगाने में नाकाम रही है, खासकर पंजाब में, जहां यह समस्या सबसे ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed