फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Drone survey completed, people living in 619 slums will be rehabilitated soon

Panchkula News: ड्रोन सर्वे पूरा, 619 झुग्गियों में रहने वाले लोगों का जल्द होगा पुनर्वास

Wed, 13 Dec 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Drone survey completed, people living in 619 slums will be rehabilitated soon
मुख्य प्रशासक ने कहा, परियोजना पर दैनिक आधार पर किया जा रहा काम, जल्द सिरे चढ़ेगी योजना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, खड़ग मंगोली की 619 झुग्गियोें में रहने वाले लोगों के पुनर्वास की योजना पर जल्द काम किया जाएगा। झुग्गियों का सर्वे भी करवा लिया गया है। इस परियोजना पर दैनिक आधार पर कार्य किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लंबित पुनर्वास योजना की समीक्षा के लिए मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि ड्रोन सर्वे का काम पूरा हो चुका है। झुग्गियों के पुनर्वास की योजना जल्द सिरे चढ़ा दी जाएगी। योजना में पहले उन झुग्गियों को शामिल किया जा रहा है, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राहत मिली हुई है।
बैठक में विधानसभा सचिवालय में आयोजित बैठक में घग्गर पार सेक्टर-24 में प्रस्तावित मल्टी फीचर पार्क ‘स्टेट ऑफ ऑर्ट’ पर भी विस्तृत चर्चा हुई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, खड़ग मंगोली इत्यादि में बनी झुग्गियों में रहने वाले लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए समयबद्ध तरीके से काम करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, प्रशासक सुजान सिंह, एसई राजीव शर्मा, मुख्य अभियंता हरि दत्त शर्मा, मुख्य वित्त नियंत्रक भारत भूषण गुप्ता, ईओ मानव मालिक, कार्यकारी अभियंता एनके पायल, रोहताश सिंह बागवानी के अधीक्षक अभियंता एके राणा, सर्वे के एसडीई कैलाश काला समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी फीचर पार्क की प्रगति का भी लिया जायजा
विधानसभा अध्यक्ष ने 18 एकड़ में बनने वाले प्रस्तावित मल्टी फीचर पार्क की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह पार्क पंचकूला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। इसमें अपनी तरह का खास पेरेंटल टॉवर वाला भूल भुलैया, जापान की कला पर आधारित मेडिटेशन गार्डन, आधुनिक टोपियारी पार्क, सस्पेंस गार्डन, मॉडर्न स्केटिंग स्टेकिंग रिंक, अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला साइकिल ट्रैक, सस्पेंस फाउंटेन, सोलर ट्री आधारित चार्जिंग स्टेशन, हटनुमा वर्टिकल गार्डन, गार्डन ऑफ 5 सेंसेस, चाइम बेल ट्री, सेंस ऑफ साउंड पर आधारित पार्क विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ओपन थियेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पार्क में विभिन्न विभागों की ओर से होने वाले कार्यों के समन्वय के लिए बागवानी विंग के अधीक्षक अभियंता एके राणा की जिम्मेदारी लगाई गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह मल्टी फीचर पार्क जून 2024 तक बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed