फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Driver-conductors of private bus operators have not received salary for two months

निजी बस ऑपरेटर के ड्राइवर-कंडक्टरों को दो महीने से नहीं मिला वेतन

Sun, 17 May 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Driver-conductors of private bus operators have not received salary for two months
कालका। शहर के एक नामी ट्रांसपोर्टर की बसों पर ड्राइवर और कंडक्टर की नौकरी कर रहे कर्मचारियों के एक समूह ने आम आदमी पार्टी कालका के अध्यक्ष प्रवीण हुड्डा के नेतृत्व में एसडीएम राकेश संधू को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें दो महीने से कोई वेतन नहीं मिला जिसकी वजह से घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। मालिक ने कुछ भी मदद करने से साफ इंकार कर दिया है। ऐसे में हम सब कहां जाएं।
विज्ञापन

हुड्डा ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से इस विषय में हस्तक्षेप करके इन वर्करों की मदद करने के लिए एसडीएम राकेश संधू से कहा। एसडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द ही इस विषय में इन वर्करों के मालिक से बात करके समाधान किया जाएगा। हुड्डा ने सभी से अपील की कि यदि आपके पास भी कोई वर्कर है तो उसकी इस विपदा के समय में हरसंभव मदद करना हमारा दायित्व बनता है क्योंकि वर्कर के दम पर ही हम कमाते हैं और आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed