{"_id":"5f208a208ebc3e63a3417888","slug":"drinking-water-shortage-in-industrial-area-phase-2-pkl-office-news-pkl382909243","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में पानी की भारी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में पानी की भारी किल्लत
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के कारोबारियों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के किसी भी बिल्डिंग में पांच फुट से ऊपर पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते उन्हें फैक्ट्री का संचालन करने के लिए ठेकेदार का सहारा लेना पड़ता है। ठेकेदार को पानी के लिए प्रतिमाह हजारों रुपये का भुगतना करना पड़ता है।
उद्यमियों ने बताया कि एक तरफ तो सरकार रोजगार को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारी ईश्वर गुप्ता ने बताया कि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हरियाणा शहरी विभाग के जलविभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन उन्होंने मौके का मुआयना करना तक उचित नहीं समझा। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी लोगों की परेशानी को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा स्पीकर और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता से मांग की है कि वह इस परेशानी को दूर करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी करें। उन्होंने बताया कि यह खेल विभाग के ठेकेदार द्वारा खेला जा रहा है ताकि वह पेयजल की सप्लाई करने वाले ठेकेदार को लाभ पहुंच सके।