{"_id":"691f5b9757b972abed01ca6f","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-sector-15-more-than-21-thousand-people-are-troubled-panchkula-news-c-87-1-pan1001-129736-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-15 में पेयजल संकट गहराया, 21 हजार से ज्यादा आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-15 में पेयजल संकट गहराया, 21 हजार से ज्यादा आबादी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के निवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। 21 हजार से अधिक आबादी वाले इस सेक्टर में हर रोज पानी की गंभीर कमी बनी हुई है। यहां ग्राउंड लेवल पर जल उपलब्धता बेहद कम है और पानी का दबाव भी अन्य सेक्टरों की तुलना में काफी कमजोर है। खासतौर पर हुड्डा कॉलोनी और एचएसवीपी ऑफिसर्स कॉलोनी के लोग सुबह 5 से 9 बजे के बीच पानी की सीमित आपूर्ति से परेशान हैं।
सिटीजन एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि सेक्टर के जिन घरों की पहली और दूसरी मंजिल है वहां के लोग पूरे दिन में एक घंटे के लिए भी ताजे पानी की आपूर्ति से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एचएसवीपी अधिकारी इस बड़े सेक्टर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल रहे हैं।
निवासियों ने एचएसवीपी अधिकारियों से मांग की है कि सेक्टर की पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।