{"_id":"6ac9583c9ab3d0181c00b16b","slug":"double-storey-street-vendor-markets-will-be-built-in-panchkula-on-the-lines-of-chandigarh-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142438-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में चंडीगढ़ की तर्ज पर बनेंगी डबल स्टोरी रेहड़ी मार्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में चंडीगढ़ की तर्ज पर बनेंगी डबल स्टोरी रेहड़ी मार्किट
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम शहर की रेहड़ी मार्किटों को पक्का करने की योजना बना रहा है। चंडीगढ़ की तर्ज पर यहां भी डबल स्टोरी इमारतें बनाकर दुकानदारों को राहत देने की तैयारी है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कमेटी गठित की गई है, जो शहर की मौजूदा रेहड़ी मार्किटों का अध्ययन कर जरूरतों के अनुसार प्रस्ताव तैयार करेगी।
मेयर श्याम लाल बंसल ने बताया कि सेक्टर-9 में कई साल पहले आग लगने से रेहड़ी मार्किट जलकर खाक हो गई थी। इसके बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इसका जीर्णोद्धार कर पक्के बूथ बनाए थे। इसके बाद से शहर की अन्य रेहड़ी मार्किटों को भी पक्का करने की मांग उठती रही है।
हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई पीएमडीए की बैठक में रेहड़ी मार्किटों में डबल स्टोरी इमारतें बनाकर दुकानदारों को राहत देने के विकल्प पर विचार किया गया। इसके बाद नगर निगम ने शहर की मार्किटों का अध्ययन कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन
पक्की मार्किट बनाने की योजना के लिए गठित कमेटी में मेयर श्याम लाल बंसल, डीसी और निगम आयुक्त शामिल हैं। कमेटी मौजूदा दुकानदारों और जरूरतमंद आवेदकों की सूची तैयार करेगी। इसके बाद दुकानों की संख्या, आवागमन के रास्तों और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर योजना बनाई जाएगी।