फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Donor will have to pay Rs 9-11 for transfusion of platelets

Panchkula News: प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए ले जाना होगा डोनर देने होंगे 9-11 रुपये

Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Donor will have to pay Rs 9-11 for transfusion of platelets
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। अब तक जिले में 1042 मामले सामने आ चुके हैं। इसे लेकर अब शहर के सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंक में बिना डोनर के प्लेटलेट्स मिलने में लगातार परेशानी आ रही है। शहर के प्राइवेट ब्लड बैंक में बिना डोनर ब्लड नहीं मिल रहा है। इस कारण अब प्लेटलेट्स के लिए लोग तीमारदार अपने मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करने के बाद ट्रस्ट और ब्लड बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में हर बेड पर दो मरीज से फुल हो चुके हैं। इस कारण लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला टीम की ओर से पड़ताल की गई। इसमें प्राइवेट ब्लड बैंक में अलग अलग रेट मिले। इसमें मरीजों को डोनर लाने के बाद लोगों को नौ से साढ़े ग्यारह हजार रुपये खर्च करना पड़ रहा है।

9800 रुपये में डोनर लाने के बाद निकल रहा है प्लेटलेट्स
अमर उजाला ने पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट एमडीसी -4 की हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। यहां बताया गया कि डेंगू से बचाव के लिए एक यूनिट प्लेटलेट्स के लिए 9800 रुपये डोनर लाने के बाद लिए जा रहे हैं। इसके बाद प्लेटलेट्स के लिए आने वाले मरीज रूपेश कुमार ने बताया कि उनकी मां सेक्टर -21 निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके लिए वहां पर उन्हें ब्लड बैंक नहीं होने पर प्लेटलेट्स के लिए डोनर लेकर आना पड़ा। इसके बाद उन्हें समस्या हुई है।
विज्ञापन


साढ़े ग्यारह हजार का मिल रहा प्लेटलेट्स
अमर उजाला टीम ने शहर के सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल में फोन कर जानकारी ली। इसमें भी डोनर लाने के बाद एक यूनिट प्लेटलेट्स ग्यारह हजार रुपये देने की बात कही गई। वहीं सेक्टर-22 स्थित निजी अस्पताल में ब्लड बैंक में भी डोनर लाने के बाद प्लेटलेट्स देने की बात कही है। इसमें भी सिंगल डोनर प्लेट के माध्यम से ग्यारह हजार रुपये लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजाना डोनर मदद के लिए भेज जा रहे
श्री शिव कांवड़ महासंघ के प्रेसिडेंट राकेश कुमार संगर ने बताया कि रोजाना प्लेटलेट्स कम होने पर दस से ज्यादा लोगों को ट्राइसिटी के अस्पताल में डोनर संस्था की तरफ से भेजे जा रहे हैं। संस्था की ओर से लोगों को ब्लड ग्रुप के लोग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्लेटलेट्स निकालने के लिए सिंगर डोनर प्लेट का इस्तेमाल होता है। इसकी फीस लोगों को देनी होती है। मेरी लोगों से अपील है कि लोग प्लेटलेट्स दें।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइवेट अस्पतालों के लिए रेट नौ से 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके ज्यादा अगर कोई चार्ज करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डेंगू के मरीज बढ़ने के बाद प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्लेटलेट्स में ओवर चार्जिंग नहीं करेंगे। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद प्लेटलेट्स की डिमांड बढ़ी है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed