{"_id":"6a28758ee2412b66c5001ace","slug":"dog-injured-in-shooting-police-claim-injury-was-caused-by-a-wild-animal-attack-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-137351-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फायरिंग से कुत्ता हुआ घायल, पुलिस बोली- जंगली जानवर के हमले से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फायरिंग से कुत्ता हुआ घायल, पुलिस बोली- जंगली जानवर के हमले से हुआ घायल
विज्ञापन
बघारनी गांव में देर रात संदिग्ध हालात में मिला कुत्ता
ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज का दावा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। रायतन क्षेत्र के बघारनी गांव में सोमवार रात संदिग्ध हालात में एक कुत्ता घायल हो गया। मामले में परिवार और पुलिस के दावों में विरोधाभास सामने आया है। परिवार का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति की ओर से की गई फायरिंग से कुत्ता घायल हुआ है। जबकि पुलिस का कहना है कि जंगली जानवर के हमले में कुत्ता घायल हुआ है।
परिवार के सदस्य मनमोहन शर्मा ने बताया कि रात के समय सभी लोग घर की छत पर सो रहे थे और उनका पालतू कुत्ता भी पास ही लेटा हुआ था। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाद में देखा तो कुत्ते की गर्दन के ऊपरी हिस्से पर चोट लगी हुई थी। ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने रात में गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जांच अधिकारी राजीव ढाका का कहना है कि घायल कुत्ते का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। जांच में सामने आया है कि गर्दन पर चोट का निशान संभवतः किसी जंगली जानवर के पंजे से हमले का है। फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।