फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Do Riyaz daily only then you will have a wonderful voice: Yasir Hussain

रोजाना करें रियाज तभी होगी शानदार आवाज : यासिर हुसैन

Sun, 03 Dec 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Do Riyaz daily only then you will have a wonderful voice: Yasir Hussain
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। कपिल शर्मा के शो पर अपने गीत ‘चंडीगढ़ चल्यां लैवांगे नजारे गोरिए पावैं कल्लम कल्लेयां... पर सभी गायकों को नचाने वाले कलाकार यासिर हुसैन की आवाज अब देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकी है। वॉयस ऑफ पंजाब से निकली यह आवाज यूं ही सबकी प्रिय नहीं है बल्कि इसके पीछे है गहन तपस्या। एक बैठक के लिए पंचकूला पहुंचे यासिर हुसैन ने बताया कि सूफियाना गायकी उनको विरासत में मिली है। उनके पिता चौधरी नाजिर हुसैन जम्मू के प्रसिद्ध सूफियाना गायक रहे। यासिर ने कहा कि अब लाइव शो का जमाना है और यही वजह है कि लगातार दो से तीन घंटे तक प्रस्तुति देने के लिए रोजाना का अभ्यास आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि गाने में लंबी सांस की आवश्यकता होती है। आवाज के साथ ही उन्होंने अपने व्यक्तित्व पर भी काफी ध्यान दिया है क्योंकि इतने समय तक स्टेज पर रहने के लिए आपका फिट होना आवश्यक है। यही वजह है कि वह न तो ठंडा खाते हैं, न ठंडा पीते हैं। खट्टे से भी उनको एकदम परहेज है।
विज्ञापन

यासिर हुसैन ने बताया कि उन्होंने अपने चाचा फजल हुसैन से गायकी का यह हुनर सीखा। एक कंपनी के लिए पहला गीत 2016 में गाया। इसके बाद वॉयस आफ पंजाब में मौका मिला। उनके सूफियाना अंदाज ने युवाओं को दीवाना बना दिया और इसके बाद कई लाइव शो में प्रस्तुति का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासिर जब लाइव शो में जुगनी और छल्ला सुनाते हैं तो श्रोताओं के पैर थिरकने लगते हैं। इसके साथ ही उनके टप्पे लोगों की जुबां पर हिट हो चुके हैं। यासिर ने बताया कि उनको आरिफ लोहार द्वारा गाया गया जुगनी और गुरदास मान का गाया गया छल्ला बचपन से ही पसंद है। वर्ष 2020 में उनके टप्पे हिट हुए तो लोगों ने लाइव शो में बुलाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कपिल शर्मा शो में गए तो उनको काफी कुछ सीखने को मिला। यासिर हुसैन ने अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी प्रस्तुति देकर अपनी आवाज का दीवाना बनाया।


मूवी के ऑफर हैं पर गायकी में रहना है यासिर हुसैन ने कहा कि उनको मूवी के ऑफर लगातार आते हैं लेकिन वह ज्यादा मूवी नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह है कि उनके लाइव शो काफी ज्यादा हैं जिसकी वजह से समय नहीं मिलता है। हालांकि उन्होंने लांब्रान दा लाना में लीड रोल किया है। इस फिल्म में बब्बल राय और सारा गुरपाल हैं। उन्होंने बताया कि इस मूवी का टाइटल सांग भी उन्होंने गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed