फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Do not park your vehicle on the footpath in fog, always turn on the indicator

Panchkula News: धुंध-कोहरे में वाहन फुटपाथ पर पार्क न करें, इंडीकेटर जरूर जलाएं

Wed, 13 Dec 2023 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Do not park your vehicle on the footpath in fog, always turn on the indicator
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। कोहरे और धुंध के बढ़ते प्रकोप को देखकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह और मौली चौकी इंचार्ज मनदीप ढांडा ने हादसों से बचाव को लेकर जागरूक कर कहा कि कोई भी चालक अपने वाहन को फुटपाथ पर खड़ा न करें। सड़क से नीचे वाहन खड़ा करें और उसके चारों इंडीकेटर जरूर जलाएं। धुंध और कोहरे में वाहन को सीमित गति में चलाएं।

वाहन चलाते समय मोबाइल और शराब का सेवन न करें। सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। फोर व्हीलर चालक सीट बेल्ट और टू व्हीलर चालक हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। वाहनों में ज्यादा सवारी न भरेे। अगर किसी चालक का वाहन खराब हो जाता है, तो उसे तुरंत प्रभाव से सड़क से नीचे साइड में पार्क करें ताकि रात के अंधेरे और धुंध में आगे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने से होने वाले हादसाें से बचाव हो सके। सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें। कोई चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा और वाहन को इंपाउंड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed