फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DNA test of 6 out of 18 children rescued from Ludhiana was done

Panchkula News: लुधियाना से रेस्क्यू 18 में से 6 बच्चों का हुआ डीएनए टेस्ट

Wed, 23 Jul 2025 09:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 23 Jul 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
DNA test of 6 out of 18 children rescued from Ludhiana was done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। लुधियाना में जिला प्रशासन की टीम ने बीते दिनों स्टेशन के बाहर से रेस्क्यू किए 18 बच्चों में से 6 का बुधवार को सिविल अस्पताल से डीएनए टेस्ट करवाया। इन बच्चों को करीब चार दिन पहले स्टेशन के बाहर से रेस्क्यू किया था। इनके डीएनए जांच की प्रक्रिया सोमवार को पूरी होनी थी पर कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण इसमें देरी हो गई।

इन बच्चों की डीएनए जांच के लिए जिला प्रशासन ने बाल संरक्षण अधिकारी, पुलिस अधिकारी और सिविल सर्जन की कमेटी गठित की थी, जिसने बुधवार को करीब छह बच्चों के डीएनए टेस्ट करवाए। डीएनए सैंपलों को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी मोहाली भेजा जाएगा और इनकी रिपोर्ट आने तक बच्चों को चाइल्ड होम में रखा जाएगा। यदि डीएनए जांच में साबित होता है कि रेस्क्यू किए गए बच्चों और उन पर दावा जता रहे कथित माता पिता या परिजनों के बीच कोई जैविक संबंध नहीं है, तो ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed