फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District street cricket tournament will be held for the first time in Panchkula, 180 teams will show their strength

Panchkula News: पंचकूला में पहली बार होगा जिला गली क्रिकेट टूर्नामेंट, 180 टीमें दिखाएंगी दम

Sun, 29 Jun 2025 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
District street cricket tournament will be held for the first time in Panchkula, 180 teams will show their strength
पंचकूला। शहर में भी चंडीगढ़ की तर्ज पर पंचकूला में पहला जिला गली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 4 से 12 अक्तूबर तक पंचकूला जिले में स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (पंजीकृत) द्वारा आयोजित किया जाएगा। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पंचकूला में जिला गली क्रिकेट टूर्नामेंट अटल ट्रॉफी के नाम से आयोजित होगा। टूर्नामेंट में जिले से 180 क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रुपये और चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को भी 51 हजार रुपये और ट्रॉफी मिलेगी। टूर्नामेंट के पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 5100-5100 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट के सभी मैच पंचकूला जिले के 6 अलग-अलग क्रिकेट मैदानों में खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह 4 अक्तूबर को शाम 6 बजे टीडीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-3 में आयोजित किया जाएगा और 12 अक्तूबर को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में भव्य समापन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी 17 वर्षों से पंचकूला जिले और विशेष रूप से ग्रामीण हरियाणा में जमीनी स्तर से खेल गतिविधियों के प्रचार और विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसकी वार्षिक आम बैठक 4 जुलाई को शाम 7.00 बजे होटल एज्योर (निर्जर वाटिका) सेक्टर-5 में होगी।
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना मुख्य उद्देश्य
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी भाग लेने वाली टीमों को रंगीन पोशाक और जलपान मुफ्त देगी। भाग लेने वाली टीमों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी के लिए पंचकूला जिले के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य है। प्रतियोगिता में बीसीसीआई द्वारा योग्यता प्राप्त तकनीकी पर्यवेक्षक, अंपायर और स्कोरर होंगे। पंचकूला जिला गली क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्रिकेटरों को तैयार करना और उन्हें अपने कौशल को निखारने और प्रतिभा को जिला और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed