फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Court grants bail to Ayushman Bharat Deputy CEO in bribery case

Panchkula News: रिश्वत मामले में आयुष्मान भारत डिप्टी सीईओ को जिला कोर्ट ने दी जमानत

Sat, 01 Feb 2025 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
District Court grants bail to Ayushman Bharat Deputy CEO in bribery case
पंचकूला। रिश्वत के मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को जिला न्यायालय ने आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ डॉक्टर रवि विमल को जमानत दे दी है। आरोपी ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। दायर याचिका में आरोपी के वकील यवनीत ढाकला ने दलील दी कि यह आरोप बेबुनियाद है इसलिए मामले में जमानत दी जाए। दूसरे पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिए। एसीबी ने आरोपित को सितंबर 2024 को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

यह था मामला

डॉक्टर रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत थे। एसीबी की टीम को करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से शिकायत मिली थी कि आरोपित रवि विमल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेंशन रद्द करने के बदले में दस लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है। बाद में सौदा पांच लाख रुपये में तय हुआ था। एसीबी करनाल की टीम ने आरोपित डाक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगाया था। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल की टीम ने उसे पंचकूला में पांच लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed