फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Council election, District Council election panchkula, ritu singla, babli devi, panchkula

जिप चुनाव: रितू सिंगला अध्यक्ष, बबली देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं

Sun, 13 Mar 2016 08:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sun, 13 Mar 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
District Council election, District Council election panchkula, ritu singla, babli devi, panchkula
जिप चुनाव: रितू सिंगला अध्यक्ष, बबली देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो बार टलने के बाद शनिवार को जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया। अध्यक्ष के चुनाव में रितू सिंगला ने जसबीर कौर को 6-चार से पराजित किया, जबकि  उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार बबली देवी ने फोम लाल को 6-4 से पराजित किया है।
विज्ञापन


इस बार अध्यक्ष के साथ-साथ उपाध्यक्ष के पद पर भी भाजपा प्रत्याशी महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में दोनों विजेता उम्मीदवारों को जहां 6-6 वोट पड़े। वहीं दोनों पराजित उम्मीदवारों को 4-4 मत मिले।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव से पहले सर्वसम्मति का माहौल बनाया गया था, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से रितू सिंगला का नाम घोषित करते ही विरोधी गुट ने आजाद उम्मीदवार के रूप में जसबीर कौर का नाम उछाल दिया। चुनावी प्रक्रिया के दौरान भाजपा अपने दोनों उम्मीदवारों की जीत के प्रति आश्वस्त दिखी। चुनाव कराने में सहमति देते हुए दोनों उम्मीदवारों की घोषणा रितू सिंगला और बबली देवी के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की उपाध्यक्ष प्रत्याशी बबली देवी के सामने कांग्रेसी नेता फोम लाल उतरे थे। प्रशासन ने इन चार प्रत्याशियों के लिए वोटिंग मशीन के जरिए चुनाव कराया और शांतिपूर्वक ढंग से हुए चुनाव के उपरांत सभी का आभारs प्रकट किया। बैठक की अध्यक्षता पंचकूला की एडीसी हेमा शर्मा ने की, जबकि बैठक में जिला परिषद के सभी 10 सदस्यों के अलावा पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका विधायक लतिका शर्मा और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले जिला परिषद चुनाव छह मार्च होना था। लेकिन चुनावी प्रक्रिया में एक भी उम्मीदवार शामिल नहीं हुआ था। इस कारण चुनाव को स्थगित कर अगली तारीख 9 मार्च सुनिश्चित की गई थी। 9 मार्च को एडीसी के अवकाश पर जाने के कारण चुनाव फिर स्थगित हो गया था।

वोटिंग मशीन से हुआ चुनाव
पहली बार जिला परिषद के अध्यक्ष का चुनाव वोटिंग मशीन से हुआ। वोटिंग प्रक्रिया में जिला परिषद सदस्य जसबीर कौर, धर्मबीर, भाग सिंह दमदमा, बल सिंह राणा, रीना देवी, रितू सिंगला, फोम लाल, जय सिंह, देसराज पोसवाल, बबली देवी ने वोटिंग की।


विजेताओं के साथ विधायक को दी बधाई
जिला परिषद की विजेताओं के साथ लोगों ने कालका और पंचकूला के विधायक को भी बधाई दी। भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद सीबी गोयल, कृष्ण ढुल, राजकुमार राजू, हरेंद्र मलिक, पूर्व पार्षद वीके सूद, संजीव कौशल, शाम लाल बंसल, अजय शर्मा ने इस जीत को भाजपा की जीत बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितू सिंगला और उपाध्यक्ष बबली देवी ने भाजपा और उनके समर्थन में मतदान करने वाले सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed