फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Displeasure: CM Good Governance colleague expressed displeasure over the inaction of departments in E direction, instructions to create five files per user in a week, meeting chaired by the Collector

नाराजगी : ई दिशा में विभागों की निष्क्रियता पर सीएम सुशासन सहयोगी ने जताई नाराजगी, एक सप्ताह में प्रति यूजर पांच फाइल बनाने के दिए निर्देश, नगराधीश की अध्यक्षता में हुई बैठक

Sat, 11 Sep 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Displeasure: CM Good Governance colleague expressed displeasure over the inaction of departments in E direction, instructions to create five files per user in a week, meeting chaired by the Collector
ई दिशा में विभागों की निष्क्रियता पर सीएम सुशासन सहयोगी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

एक सप्ताह में प्रति यूजर पांच फाइल बनाने के दिए निर्देश, नगराधीश की अध्यक्षता में हुई बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ई-दिशा में कई विभागों की निष्क्रियता (जीरो कंडीशन) को लेकर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सृष्टि शर्मा ने नाराजगी प्रकट की है। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जिले के विभिन्न विभागों की नगराधीश सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की ई-फाइल पर चर्चा की गई।

नगराधीश ने बताया कि ई-ऑफिस मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने सभी विभागों के एचओडी से ई-फाइल को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी कार्यालयों से कागजी काम को कम किया जाए और ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का आवागमन हो, ताकि लोगों को अपने काम को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। नगराधीश ने सभी विभागों को ई-ऑफिस के काम को गंभीरता से लेने और एक सप्ताह में प्रति यूजर पांच फाइल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों की प्रति यूजर दो फाइल भी क्रिएट करें और उनको ई-ऑफिस के माध्यम से पोर्टल पर डालेें। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, एचएसआईआईडीसी, प्रदूषण, कृषि, जिला नगर योजनाकार, आयूष, शहरी स्थानीय निकाय, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला विकास एवं पंचायत, पुलिस, डीआईओ, सोशल वेलफेयर, जिला राजस्व कार्यालय, आरटीए तथा जिला के अन्य संबंधित विभागों ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु, आरटीए अमरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सतपाल शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निरूपमा कृष्ण, एसीपी विजय नेहरा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी विरेन्द्र पुनिया तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed