Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Discussions were held on several issues, including damaged roads, traffic congestion, encroachment, and rising pollution.

Panchkula News: टूटी सड़कों, ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और बढ़ते प्रदूषण समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 03 Nov 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Discussions were held on several issues, including damaged roads, traffic congestion, encroachment, and rising pollution.
- शहर व गांवों की समस्याओं को लेकर जागरूक लोगों ने की बैठक, संगठन बनाने पर विचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में शहर के कुछ जागरूक लोगों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कालका शहर और आसपास के गांवों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान टूटी सड़कों की समस्या, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, शहर में बढ़ते ट्रैफिक और अतिक्रमण, सफाई व्यवस्था, गांवों में बढ़ते वायु प्रदूषण, रामबाग रोड पर लगने वाले जाम और भारी वाहनों के कारण लोगों को हो रही परेशानी जैसे मुद्दे उठाए गए। इसके अलावा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से शहर और आसपास के गांवों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने के लिए संगठन के गठन पर विचार किया गया। जिला पंचकूला सरपंच एसोसिएशन प्रधान सरपंच करण सिंह ने बताया कि जल्द ही एक शिष्टमंडल प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी नुमाइंदों से मुलाकात करेगा, ताकि इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सरपंच जगतार, कपिल जोशी, मनु जोशी, अतुल बख्शी, अमन कुमार, मोहन कुमार नेगी, रणधीर पुंडीर, रजनीश कुमार, जसपाल पुंडीर, हेमराज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed