फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Directorate will soon seek cases for promotion from PGT to the post of principal

पीजीटी से प्रिंसिपल पदोन्नति के लिए जल्दी केस मांगेगा निदेशालय

Fri, 02 Jul 2021 09:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Directorate will soon seek cases for promotion from PGT to the post of principal
चंडीगढ़। पीजीटी से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति के लिए शिक्षा निदेशालय जल्दी ही जिला शिक्षा अधिकारियों से वरिष्ठता के आधार पर केस मांगेगा। पात्र पीजीटी को प्रिंसिपल बनाने की सूची जल्द जारी करने की तैयारी है। सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जे. गणेशन ने शुक्रवार को मिलने पहुंचे हसला के प्रतिनिधिमंडल से यह बात कही।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) का प्रतिनिधिमंडल पूर्व राज्य प्रधान दयानंद दलाल के नेतृत्व में पदोन्नति पर हाईकोर्ट से लगा स्टे हटते ही निदेशक से मिलने पहुंच गया। हसला प्रधान सतपाल सिंधु, पूर्व प्रधान दयानंद दलाल ने बताया कि काफी समय से पीजीटी से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति की मांग करते आ रहे हैं। मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। दलाल ने निदेशक को कोर्ट से स्टे हटने के आदेश की कॉपी सौंपी और जल्द प्रिंसिपल पदोन्नति सूची जारी करने की मांग रखी। निदेशक ने कहा कि जल्दी ही पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। दलाल ने इसके लिए निदेशक का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टे हटने से लगभग 679 पीजीटी पदोन्नत होंगे। वरिष्ठता को लेकर कुछ प्राध्यापक 2019 में कोर्ट की शरण मे चले गए थे, तब से अब तक प्रदेश में 849 से ज्यादा स्कूल बिना मुखिया के ही चल रहे हैं। 849 पदों में 80:20 पदोन्नति अनुपात के आधार पर पीजीटी कोटे के लगभग 679 पद बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed