फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dipendra's notice rejected for discussion in Parliament on recruitment fraud

एचपीएससी फर्जीवाड़ा : भर्ती फर्जीवाड़े पर संसद में चर्चा का दीपेंद्र का नोटिस अस्वीकार

Thu, 02 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dipendra's notice rejected for discussion in Parliament on recruitment fraud
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्तियों के फर्जीवाड़े पर विपक्ष लगातार सरकार को निशाने पर ले रहा है। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस मामले पर संसद में चर्चा कराना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने बुधवार को नोटिस दिया। इस नोटिस को स्वीकार नहीं किया गया। दीपेंद्र ने कहा है कि इस मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और जो इस पूरे खेल के पीछे हैं उनको जनता के सामने लाया जाए। इधर, आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हरियाणा के सभी सांसदों को इस मामले में पत्र लिखा है और लोकसभा में चर्चा के लिए अपील की है। जयहिंद का कहना है कि सभी सांसदों को चाहिए कि वह हरियाणा के युवाओं की आवाज को संसद में उठाएं, ताकि इस मामले की निष्पक्षता के साथ जांच हो सके। इस मामले में कांग्रेस, इनेलो, आम आदमी पार्टी समेत तमाम दल विजिलेंस जांच को बदलकर सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के जस्टिस की निगरानी में जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकार इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed