फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea in Abhaypur.. 501 patients in 12 days, health department has visited 6525 houses, nine patients were found on Saturday, five are admitted

अभयपुर में डायरिया.. 12 दिन में 501 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने 6525 घरों का किया है दौरा, शनिवार को नौ मरीज मिले, इसमें पांच भर्ती हैं

Sun, 25 Jul 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea in Abhaypur.. 501 patients in 12 days, health department has visited 6525 houses, nine patients were found on Saturday, five are admitted
पंचकूला। 12 दिन में अभयपुर के रहने वाले 501 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। अब तक पंचकूला के स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही पंचकूला जिला प्रशासन सजगता दिखा रहा है। एचएसवीपी ने पाइप लाइनों को चेक कर लिया है, और दूषित पानी के कनेक्शन को काट दिया है। अभयपुर से शनिवार को भी डायरिया पीड़ित मरीजों का आना जारी रहा। शनिवार को डायरिया के नौ नए मरीज सामने आए हैं। अब भर्ती मरीजों की संख्या कम हो चुकी है।
विज्ञापन

परिसर में इस समय पांच लोग भर्ती हैं, जिसमें से तीन बालिग और दो बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधनपुर, राजीव और इंदिरा कॉलोनी में भी ओपीडी स्थापित की गई है ताकि किसी भी मरीज को इमरजेंसी के दौरान मेडिकल की सुविधा प्रदान की जा सके। सीएमओ डॉक्टर मुक्ता कुमार ने बताया कि विभाग के पास पांच लोग अभी अस्पताल में एडमिट हैं। अस्पताल और केंद्रों पर मरीजों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

अभयपुर की आबादी करीब 11000 है। अब तक 77 पानी के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 48 के रिजल्ट आ चुके हैं। इसमें से 18 पीने लायक नहीं हैं जबकि 30 पीने योग्य हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6525 घरों का दौरा किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक यहां पर 101040 पैकेट ओआरएस के वितरित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मामले भर्ती एडल्ट भर्ती बच्चे
13 जुलाई 17 09 02
14 जुलाई 50 19 09
15 जुलाई 112 21 13
16 जुलाई 89 15 18
17 जुलाई 96 38 36
18 जुलाई 45 19 47
19 जुलाई 31 30 42
20 जुलाई 19 19 34
21 जुलाई 14 24 15
22 जुलाई 11 14 32
23 जुलाई 8 01 01
24 जुलाई 9 03 02
कुल मामले 501
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed