{"_id":"654e8d7887d76be51c07f939","slug":"dhanteras-crowd-of-customers-seen-at-shops-business-worth-rs-150-crore-panchkula-news-c-87-1-pan1004-6391-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : दुकानों पर दिखी ग्राहकों की भीड़, 150 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : दुकानों पर दिखी ग्राहकों की भीड़, 150 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
पंचकूला। धनतेरस पर बाजारों में लोगों ने ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, मिठाई, बर्तन और कपड़ों की जमकर खरीदारी की। बाजार में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, मिठाई, बर्तन और कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सेक्टर-7,8,9,10,11,25 की मार्केटों में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। मार्केटों में सुबह से शाम तक चहल पहल देखने को मिली। इस दौरान कई मार्केटों में जाम की स्थिति बनी। ग्राहकों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए दुकानदारों ने व्यवस्थाओं के अच्छे इंतजाम किए थे। धनतेरस पर शहर में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। कपड़ा बाजार, ज्वेलरी, मिठाई, ऑटोमोबाइल और बर्तन के दुकानों पर ग्राहकों के बैठने तक की जगह नहीं थी। कई लोग जिन्होंने सामानों की प्री बुकिंग करवाई थी वह खरीदारी करने के लिए पहुंचे। हालत यह थी कि दुकान पर एक कर्मचारी कई ग्राहकों को संभाल रहे थे। शहर की सभी मार्केटों में दुकानें देर रात तक खुली रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की।
बारिश के कारण दुकानदारों को हुआ नुकसान
बारिश के कारण कुछ समय के लिए बाजारों में रौनक कम हो गई थी। वहीं, फुटपाथ पर सजावट और मिट्टी के सामानों को बेचने के लिए बैठे दुकानदारों को नुकसान हुआ। बारिश बंद होने के बाद ग्राहक सामान की खरीदारी करने के लिए मार्केट में पहुंचे। बारिश की वजह से कुछ समय के लिए बाजार में ग्राहकों की कमी देखने को मिली। बारिश के कारण कई दुकानदारों को नुकसान पहुंचा लेकिन बाद में ग्राहक बड़ी संख्या में दुकानों पर खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
90 करोड़ की बिकी गाड़ियां
वाहन खरीदने के लिए लोग धनतेरस का इंतजार करते हैं। इस बार लोगों ने वाहनों की जमकर खरीदारी की है। शहर में करीब 90 करोड़ की टू और फोर व्हीलर वाहनों की बिक्री हुई। मारुति सुजुकी कंपनी के मैनेजर मनप्रीत सिंह और यामाहा कंपनी के मैनेजर समीर अरोड़ा ने बताया कि लोगों ने एक महीना पहले ही फोर व्हीलर और टू व्हीलर की प्री बुकिंग करवानी शुरु कर दी थी अलग-अलग कंपनियों का करीब 90 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
मिठाई गिफ्ट्स पर खर्चे पंद्रह करोड़
सेक्टर-11 अनुपम स्वीट्स के दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि मिठाई और गिफ्ट्स की दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी करने के लिए पहुंचे। बहुत सी कंपनियों के मालिकों ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट्स उपहार में दिए। अनुमान है कि शहर में मिठाई का करीब पंद्रह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
बर्तनों से आया बीस करोड़ का मुनाफाबर्तनों से बीस करोड़ रुपये का दुकानदारों को मुनाफा हुआ है। सेक्टर-9 गर्ग किचन कलेक्शन के संचालक रविंदर गर्ग ने बताया कि शहरवासियों ने लगभग बीस करोड़ रुपये बर्तनों की खरीदारी के लिए खर्च किए।
कपड़ों से आया दस करोड़ का मुनाफा
सेक्टर-25 दुर्गा क्लोथ हाउस के संचालक ने बताया कि ग्राहक सुबह से ही कपड़ों की खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंचे। इस बार धनतेरस पर कपड़ा कारोबारियों को करीब दस करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान है।
कोट्..
धनतेरस से पहले कई लोगों ने सोना चांदी की प्री बुकिंग करवाई हुई थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल भी लोगों ने अच्छी खरीदारी की है। दुकानदारों को अच्छा मुनाफा हुआ है। इस साल सराफा बाजार की करीब पंद्रह करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है।
दीप कृष्ण चौहान, प्रधान, पंचकूला ज्वैलर्स एसोसिएशन