फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DGP's photo put on DP, 95 thousand cheated from IGP, money withdrawn in Kerala, accused arrested from Bihar

Panchkula News: डीजीपी की फोटो डीपी पर लगा आईजीपी से ठगे 95 हजार, केरल में निकले रुपये आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 03:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
DGP's photo put on DP, 95 thousand cheated from IGP, money withdrawn in Kerala, accused arrested from Bihar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। डीजीपी शत्रुजीत कपूर की फोटो डीपी पर लगाकर आईजीपी हरदीप सिंह दून से 95 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगी की यह वारदात नवंबर 2023 में हुई थी। अब सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रंजन कुमार खगडिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले के तार केरल से जुड़े हुए हैं। ठगी करने के बाद आरोपी ने केरल में मौजूद अपने दूसरे साथी से रुपये निकलवाए थे। अब पुलिस आरोपी को केरल ले जाने की तैयारी कर रही है ताकि अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस मोबाइल फोन, व्हाट्एस एप, फेसबुक और अन्य सोशल एप की भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने आईजीपी हरदीप सिंह दून से डीजीपी की फोटो लगी डीपी से 95 हजार रुपये की मांग की। धोखाधड़ी होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद थाने में मामले की सूचना दी गई। नवंबर में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ट्रांजेक्शन की जांच कर बिहार पहुंची थी। तब आरोपी घर से फरार हो गया था। काफी मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस के हाथ आया। वह 12वीं पास है और अंग्रेजी में बात करता है। गौरतलब है कि इससे पूर्व एनएचएम के एमडी आईएएस प्रभजोत सिंह की फोटो डीपी पर लगाकर विभाग के ही जूनियर अधिकारियों से एमेजॉन गिफ्ट वाउचर मांगकर धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई थी। धोखाधड़ी का पता लगते ही सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed