{"_id":"6abd7837a3d12f53010c693a","slug":"devotees-danced-to-hemant-brijwasis-bhajans-until-late-into-the-night-panchkula-news-c-16-1-pkl1086-1137933-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हेमंत बृजवासी के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हेमंत बृजवासी के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
पंचकूला। नमो क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को आयोजित उत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी ने अपनी प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और तालियों व जयकारों से उत्साह बढ़ाते रहे। कार्यक्रम में कई संत-महात्माओं ने भी हिस्सा लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने हेमंत बृजवासी और संत-महात्माओं का स्वागत किया।
हेमंत बृजवासी ने मेरे बांके बिहारी लाल, राधे-राधे बोल, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम और अच्युतम केशवम् जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के साथ दर्शक भी तालियों और जयकारों में शामिल होते रहे।
मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव सूद ने बताया कि देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों ने भजन संध्या का आनंद लिया। नमो क्रिकेट लीग के खेल उत्सव के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों में उत्साह बढ़ाया। वीरवार को गायक मनकीरत औलख भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।