फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devotees chanted the Lord's name in the Bhajan Sandhya.

Panchkula News: भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रभु नाम का स्मरण

Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees chanted the Lord's name in the Bhajan Sandhya.
पंचकूला। श्री सनातन धर्म सभा (पंजी.) एवं महिला संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में नववर्ष 2026, लोहड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सेक्टर-17 स्थित गौरी शंकर मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव के साथ प्रभु नाम का स्मरण किया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रधान प्रवेश कुमार बंसल, महासचिव आरपी तिवारी, वित्त सचिव एसके निझावन, महिला मंडल प्रधान विनोद कुमार सपरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। प्रवेश कुमार बंसल और आरपी तिवारी ने बताया कि भजन संध्या में किशोर महाराज और बाल गायिका माधवी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

एक शाम प्रभु के नाम की भावना के साथ आयोजित भजन संध्या में वातावरण भक्तिमय बना रहा। भजनों के माध्यम से नववर्ष 2026 के स्वागत के साथ समाज में सद्भाव, शांति और धार्मिक चेतना का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं और बच्चों को भी संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने भजन संध्या को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed