फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Shaktimaan will prune trees at a height of 30 feet

विकास : शक्तिमान पेड़ों की 30 फुट की ऊंचाई पर जाकर करेगा छंटाई

Wed, 06 Apr 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Development: Shaktimaan will prune trees at a height of 30 feet
पंचकूला। नगर निगम द्वारा पेड़ों की ट्रीमिंग के लिए नई शक्तिमान मशीन मंगवाई गई है। चारों तरफ फैल रहे पेड़ों की टहनियों की कटाई के लिए अब मैन पावर की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही समय का इंतजार करना पड़ेगा। इस काम को जल्द करवाने के लिए पंचकूला नगर निगम द्वारा सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रीमिंग मशीन मंगवा ली गई है।
विज्ञापन

यह शक्तिमान 30 फुट ऊंचाई पर जाकर पेड़ों की ट्रीमिंग करेगा। इससे समय की भी बचत होगी। एक मशीन नगर निगम के पास पहले भी थी, लेकिन वह पिछले काफी समय से खराब थी। उस मशीन को भी ठीक करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने इस मशीन का शुभारंभ किया। उनके साथ पार्षद जय कौशिक, सुनीत सिंगला, एसई विजय गोयल, बागवानी विभाग के एसडीओ केएस कटारिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शक्तिमान एक मल्टीपर्पज हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मशीन है। यह 30 फुट की ऊंचाई पर जाकर पेड़ों की ट्रीमिंग करता है। इसके अलावा इसका प्रयोग ऊंचाई और लाइट्स को ठीक करने में भी किया जा सकेगा। निगम ने इसे तकरीबन 23 लाख रुपये में खरीदा है। इसका नाम सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रीमिंग मशीन है। पहले ट्रिमिंग के लिए 7 से 8 कर्मचारियों की जरूरत पड़ती थी। अब एक या दो कर्मचारी ही काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे समय भी कम लगेगा और काम भी जल्दी होगा। दिल्ली, गुजरात व चंडीगढ़ की तर्ज पर हरियाणा में पंचकूला में यह मशीन मंगवाई गई है ताकि समय रहते पेड़ों की कटाई कर शहर की सुंदरता को बरकरार रखा जा सके। मेयर कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए हैं कि पेड़ों की कटाई के साथ उन्हें समय पर उठवाया जाए, ताकि पत्ते या टहनियां सड़क पर ना फैलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed