फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: 38 villages of Raitan region will become smart, pure drinking water will be provided with Rs 1.51 crore

विकास : रायतन क्षेत्र के 38 गांव बनेंगे स्मार्ट, 1.51 करोड़ रुपये से उपलब्ध कराया जाएगा शुद्ध पेयजल

Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Development: 38 villages of Raitan region will become smart, pure drinking water will be provided with Rs 1.51 crore
पंचकूला। पिंजौर स्थित रायतन क्षेत्र के 38 गांवों को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्षेत्र के धामसू, टिब्बी समेत कई गांव आज भी पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इन गांवों में पानी की पाइप लाइन जल्द बिछाई जाएगी। यहां के अन्य गांवों में जहां पानी की पुरानी पाइप लाइन हैं, उनको और पंपिंग मशीनों को भी बदला जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल आसानी से मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन

यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत संभव होगा। इसके लिए 1.51 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। इसके अलावा पिंजौर और कालका क्षेत्र के कालोनियों में सीवरेज की पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी, जिसकी तैयारी जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन गांवों का वाटर सप्लाई होगा अपग्रेड
रायतन क्षेत्र के गणेशपुर कलस्टर के 38 गांवों का वाटर सप्लाई अपग्रेड किया जाना है। रायतन क्षेत्र के गणेशपुर कलस्टर के अंतर्गत कोटियां, फतेहपुर दीवानवाला, मंगनीवाला, टोरन, मीरांपुर बक्शीवाला, चिक्कन, गणेशपुर, मल्लाह, खड़कुआ, नंदपुर नाला, बलोग, जबरोट, केदारपुर, कजियाणा, डखरोग, जल्लाह, पत्तन, भुवाना, धामसू, गवाही, जैथल, टिब्बी, बेरघाटी, नाला डखरोग, मालपुर, संदासपुर, डेरा गुरू, हरिपुर, चपैहर, नोल्टा, खोई, जनौली, धतोगड़ा शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट पर 1.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कालोनियों में सीवर पाइप लाइन डालने की तैयारी
नवरात्र के बाद कालका-पिंजौर में सीवरेज की पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने टेंडर अलॉट कर दिया है। इसमें पिंजौर के चाणक्यपुरी और थॉमस कालोनी में डाले जाने वाले सीवरेज पाइप लाइन का काम करीब 80 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा खुराना कालोनी में सीवर की पाइप लाइन डाली जानी है। वहीं कालका एरिया के सीवरेज का पाइप लाइन अपग्रेड किया जाना है। इस पर 8 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

पिंजौर स्थित रायतन क्षेत्र के 38 गांवों में पानी की पाइप लाइनों को अपग्रेड किया जाएगा। कुछ गांवों में पानी की पाइप लाइन भी बिछाई जानी हैं। इसके लिए 1.51 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। बजट मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा कालका और पिंजौर एरिया में सीवरेज की पाइप लाइन डाली जानी है। इसके लिए टेंडर अलॉट कर दिया गया है। नवरात्र के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। - विकास लाठर, एक्सईएन जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed