फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Detective staff arrested one person with two knives in Kalka

Panchkula News: डिटेक्टिव स्टाफ ने कालका में दो कट्टे सहित एक को किया गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
Detective staff arrested one person with two knives in Kalka
-पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर 3 दिन का लिया रिमांड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। वारदात को अंजाम देने की तैयारी में बैठे एक व्यक्ति को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 देसी कट्टे और 4 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान रितिक चौहान पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कालका से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 9 मई की रात करीब 8 बजे कालका के कंगूवाल गांव में आरोपी की सूचना मिली थी। उसके बाद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत मेें पेशकर तीन दिन का रिमांड लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने किससे हथियार खरीदे थे और उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी किसी गैंग के संबंध रखता है या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसे किस वारदात को अंजाम देना था।
विज्ञापन

मेरठ से खरीदे थे कट्टे
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इसी महीने मेरठ से कट्टे और कारतूस 50 हजार रुपये में खरीदे थे। उसके बाद वह कालका आया और वहां पर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आरोपी पर पहले भी दर्ज हो हो चुके हैं मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ करनाल के पुलिस थाना में भी मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पिंजौर थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसके और कितने मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed