फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deputy Commissioner Hears Grievances at Resolution Camp; Directs Prompt Redressal

Panchkula News: समाधान शिविर में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निपटारे के निर्देश

Tue, 21 Apr 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Hears Grievances at Resolution Camp; Directs Prompt Redressal
10 शिकायतों पर कार्रवाई, खेत कटाव और पेयजल मामले में अफसरों को रिपोर्ट देने का आदेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। समाधान शिविर में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। 10 शिकायतों में से कुछ का मौके पर समाधान किया गया, जबकि खेत कटाव और पेयजल जैसे मामलों में अधिकारियों को तय समय में रिपोर्ट देने को कहा गया।
सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित शिविर में गांव गणेशपुर, खेतपराली के रामकरण ने कृषि भूमि में कटाव और फसल खराब होने की समस्या रखी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कालका के जितेंद्र सिंह की पेयजल समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को 10 दिन के भीतर रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का तय समय में निपटारा सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed