{"_id":"61ad1e894ce02b55c42c165b","slug":"deputy-commissioner-belle-workers-will-get-the-benefit-of-schemes-on-making-e-labor-card-pkl-office-news-pkl4351412187","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त बोले- ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिक योजनाओं का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त बोले- ई-श्रम कार्ड बनवाने पर श्रमिक योजनाओं का मिलेगा लाभ
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि ई-श्रम कार्ड बनवाने पर असंगठित कामगारों को दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा और भविष्य में अन्य श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इसलिए ऐसे असंगठित कामगार जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है। ई-श्रम पोर्टल पर या कॉमन सर्विस सेंटर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के मजदूरों, कामगार अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें घर का नौकर-नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, हर दुकान का नौकर, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लंबर, बिजली वाला (इलेक्ट्रिीशियन), पोताई वाला (पेंटर), टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट-भट्ठा के मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ति बनाने वाले, मछुवारा, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, डिलीवरी बॉय, कूरियर वाले, नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर रेट वाले कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका, आशा वर्कर आदि शामिल हैं। ई-श्रम कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देकर उपायुक्त ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत व्यक्ति का ई-श्रम कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा।