फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deputy Commissioner and Superintendent of Police will visit every village and listen to people's problems: Chief Minister

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक हर गांव में जाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं : मुख्यमंत्री

Tue, 07 Jan 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner and Superintendent of Police will visit every village and listen to people's problems: Chief Minister
नाडा साहिब में माथा टेकने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नाडा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। गुरु ग्रंथ साहिब पर शीश नवाकर वे अखंड पाठ में भी शामिल हुए। निशान साहिब पर भी माथा टेक उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश और केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। इस बार भी तीव्र गति से विकास के कार्य किए जाएंगे। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक हर माह गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने सभी वर्ग के कर्मचारियों के ऑनलाइन तबादले की प्रक्रिया को लागू की है। यदि फिर भी किसी कर्मचारी या अधिकारी को कोई दिक्कत या परेशानी आती है, तो वे जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर जत्थेदार बलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर मुख्यमंत्री को सरोपा भेंटकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव करवाने का निर्णय किया है। प्रदेश के 40 वार्डों में पहली बार 19 जनवरी को मतदान होगा। इस मौके पर नाडा साहिब गुरुद्वारा के मैनेजर परमजीत सिंह, हेड ग्रंथी जगजीत सिंह, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, कृष्ण ढुल, संजय आहूजा, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed