फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue: spraying of medicine

ग्राम पंचायत व स्वास्थ्य विभाग बरवाला की ओर द्वारा गांव भरैली में करवाया गया दवाई का छिड़काव।

Sat, 14 Nov 2020 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dengue: spraying of medicine
बरवाला। खंड बरवाला के गांव भरैली में डेंगू के पैर पसारने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को विभाग ने ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव में दवाई का छिड़काव करवाया ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों गांव भरैली के तीन लोग डेंगू की चपेट में आ गए थे। उनको उपचार के लिए सेक्टर-6 पंचकूला में भर्ती करवाया गया। ठीक होने के बाद उनको छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद गांव की आशा वर्कर्स और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सर्वे किया गया तो कुछ ग्रामीणों द्वारा घरों में खाली पड़े ड्रमों, बर्तनों आदि में कई दिनों से भरकर रखा गया पानी मिला। परिणामस्वरूप पानी पर लारवा जमा होता रहा और डेंगू का प्रकोप बढ़ता चला गया। प्राथमिक डॉ. मोहित शर्मा ने लोगों से अपने घरों में ड्रमों, टायरों और आसपास गंदा पानी जमा न होने देने के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा नियमित रूप से सफाई करने की हिदायत दी। गांव की सरपंच आरती देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत की तरफ से लगाए सफाई कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर गांव की गलियों और नालियों की सफाई करवाई जाती रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी ग्राम पंचायत द्वारा कई बार पूरे गांव को सैनिटाइज भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed