फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue : larva found in punjab, houses

डेंगू: लापरवाही पड़ेगी भारी, 21683 घरों में मिला लारवा

Thu, 21 Oct 2021 10:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue : larva found in punjab, houses
डेंगू को लेकर लापरवाही पंजाब के लोगों पर भारी पड़ने वाली है। 12.80 लाख घरों के किए गए निरीक्षण में 21683 घरों में लारवा मिलने का खुलासा हुआ है। घरों में लोगों की लापरवाही को देखते हुए पंजाब सरकार ने ड्राई-डे में परिवर्तन करते हुए शुक्रवार के बजाय रविवार कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने यह फैसला लेते हुए कहा है कि शुक्रवार को वर्किंग डे होने के कारण लोग घरों में साफ सफाई नहीं कर पाते हैं, इसलिए सरकार ने ड्राई-डे को परिवर्तित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डेंगू की वृद्धि को रोकने के लिए यह अनिवार्य है कि लोग हफ्ते में कम से कम एक बार पानी के सभी डिब्बों को साफ करें और लारवे के प्रजनन चक्र को तोड़ें। राज्य के सभी सिविल सर्जनों और महामारी विशेषज्ञों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान डेंगू के फैलाव की स्थिति और किये गए नियंत्रण उपायों की समीक्षा करते हुए सोनी ने बताया कि 1280645 घरों में डेंगू संबंधी जांच की गई है और 21683 घरों में मच्छरों की रिपोर्ट सामने आई है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए यह अनिवार्य है कि लोग अपने घरों में पानी के जमा होने के संबंध में सचेत रहें।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने डेंगू कंट्रोल संबंधी उपाय तेज कर दिए हैं। लारवा प्रजनन जांच में तेजी लाई गई है। प्रजनन जांचकर्ताओं की क्षमता लगभग दो गुणा बढ़ा दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि मौजूदा 480 प्रजनन जांच कर्ताओं के सहयोग के लिए 220 नये प्रजनन जांच कर्ताओं को शामिल किया गया है। सोनी ने कहा कि हर जिले में अतिरिक्त प्रजनन जांच कर्ताओं को डेंगू के फैलाव और जिले के भौगोलिक क्षेत्र के अनुपात अनुसार तैनात किया गया है। कीटनाशकों के वितरण को भी तेज किया गया है और राज्यभर में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव विकास गर्ग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरेक्टर डॉ. अंदेश कंग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed