{"_id":"65060574d78a99888a0f6ba4","slug":"dengue-increased-speed-team-waiting-for-30-breeder-checkers-for-17-days-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-3697-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू ने बढ़ाई रफ्तार, टीम को 17 दिन से 30 ब्रीडर चेकर्स का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू ने बढ़ाई रफ्तार, टीम को 17 दिन से 30 ब्रीडर चेकर्स का इंतजार
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में डेंगू बढ़ता जा रहा है। डिमांड करने के बाद भी टीम को 17 दिन बाद भी ब्रीडर चेकर्स उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस कारण पानी में लारवा की चेकिंग प्रभावित हो रही है। हाईरिस्क जोन में निवास करने वाले लोगाें के साथ ही डॉक्टरों और डेंगू की रोकथाम के लिए काम कर रही टीम को समस्या आ रही है। जिले में शनिवार को छह मामले डेंगू के मिले। इसके साथ ही अब तक डेंगू के 128 मामले सामने आ चुके हैं। जिले के अर्बन एरिया में तो लारवा के मामले कम मिल रहे हैं, लेकिन कालका, पिंजौर में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। यहां पर जमा पानी की चेकिंग ब्रीडर चेकर से की जाती है। इसके लिए टीम ने ब्रीडर चेकर की मांग की लेकिन अभी तक यह उपलब्ध नहीं कराया है। इस कारण चेकिंग टीम डेंगू के लारवा को सही तरीके से पकड़ नहीं पा रही है।
ओपीडी, इमरजेंसी में लगातार बढ़ते जा रहे मरीज
शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसमें कालका, पिंजौर के अलावा हिमाचल प्रदेश के लगते बार्डर एरिया से भी मरीज आ रहे हैं। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। अस्पताल में इमरजेंसी और ओपीडी मिलाकर 3500 मरीज रोजाना आ रहे थे, अब यह बढ़कर चार हजार हो गया है।