फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demonstration in protest against Citizenship Amendment Bill at Sector-17 Plaza

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सेक्टर-17 प्लाजा में प्रदर्शन

Sun, 15 Dec 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in protest against Citizenship Amendment Bill at Sector-17 Plaza
चंडीगढ़। नागरिकता संशोधन बिल (कैब) के विरोध में शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा में चंडीगढ़ के लोगों ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। इसमें पीयू के स्टूडेंट्स ने भी हिस्सा लिया। इम्मी सिंह और निक्की ने ‘कुड़ियां जडां पटन नू फिरदी ए जालम सरकार दीयां’ गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां पहुंचे एडवोकेट राजीव गोदारा ने कहा कि सरकार ने जो बिल पास किया है। इसके लिए मौजूदा सरकार के शुरूसे ही इरादे गलत थे। तभी वह हर जगह जाकर भाषण में कहते थे कि हम एनआरसी लाएंगे। यह बिल हिंदु-मुस्लिम पर सवाल बन गया है और संविधान के न्याय और समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। इसके खिलाफ 19 दिसंबर को पूरे देश में प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नरेंद्र मोदी और अमित शाह गो बैक... नो एनआरसी,, नो कैब... के नारे लगाए गए। अर्पण ने कहा कि असम में जो विद्रोह हो रहा है वह जायज है, जिसे सरकार द्वारा दबाया जा रहा है। सरकार असम को जम्मू-कश्मीर जैसा बनाना चाहती है। यह हिंदू राष्ट्र के एजेंडे की ओर एक कदम है। पीयू की अध्यापिका ने कहा कि यही कानून 1935 में हिटलर ने पास किए थे। आज धर्म के नाम पर कानून बनाया जा रहा है, भविष्य में जाति पर बनाया जाएगा। इसलिए इसका विरोध जरूरी है। पीयू की अंजली ने कहा कि देश में पहले ही मुस्लिमों के खिलाफ माहौल पैदा किया जा रहा है। बिल में उनको टारगेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed