{"_id":"620ffcb76850b104e92316a5","slug":"demand-strictly-follow-the-rules-made-for-pet-dogs-friendly-india-pkl-office-news-pkl4424490164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग : पालतू कुत्तों के लिए बने नियमों का सख्ती से पालन करवाएं : भारत हितैषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग : पालतू कुत्तों के लिए बने नियमों का सख्ती से पालन करवाएं : भारत हितैषी
विज्ञापन
पंचकूला। मथुरादास लाजवंती सुभाष हितैषी फाउंडेशन ने मेयर कुलभूषण गोयल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के सात संकल्पों के तहत शहर में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन अभियान को तेज करने की घोषणा का स्वागत किया है। विधानसभा अध्यक्ष और मेयर से आग्रह किया है कि पालतू कुत्तों के लिए बनाए सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए। हितैषी फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने याद दिलाया कि 1994 में बने कानून की सेक्शन-311 के तहत कुत्तों से प्रेम करने वाले जो नागरिक अपने घरों में कुत्ता पालना चाहते हैं, उन्हें नगर निगम में अपने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
भारत हितैषी ने लोगों से आग्रह किया है कि नगर निगम के सेक्टर-4 के कार्यालय में पालतू कुत्तों की रजिस्ट्रेशन की जाती है। पहली बार रजिस्ट्रेशन फीस 550 रुपये प्रतिवर्ष चार्ज की जा रही है। उसके अगले वार्षिक फीस 300 रुपये ली जाएगी। फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक डॉ. एस कुमार ने बताया कि पालतू कुत्तों को घरों के सामने शौच करवाने से गंदगी के साथ बीमारियां फैलती हैं। फाउंडेशन के मार्गदर्शक एस कुमार ने बताया कि कुछ घरों के पालतू कुत्ते दिन-रात भौंकते रहते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई, नागरिकों की नींद और आराम में बाधा पड़ने के कारण भारी असुविधा होती है।
फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार बीके गुप्ता ने नगर निगम से मांग की है कि प्रत्येक कुत्ते के गले में डालने के लिए नगर निगम से एक टोकन जारी किया जाए, जिसके पालक का पता और मोबाइल नंबर लिखा हो। संरक्षक बीएम कौशिक ने मांग की है कि नगर निगम द्वारा कुत्ता पालकों को कुत्तों को बीमारी से बचाव के लिए वार्षिक टीकाकरण की समय सीमा के साथ सूची बना कर दी जाए। नियमों के अनुसार पालतू कुत्तों के टीकाकरण और नसबंदी को नगर निगम द्वारा करवाना सुनिश्चित किया जाए। फाउंडेशन की बैठक में कुसुम अरोड़ा, एनसी स्वामी, अमित गुप्ता, प्रेम लाल गुप्ता, सुभाष शर्मा, एनके खोसला, शिव कुमार वर्मा, एसपी विज और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।