{"_id":"60c3c3108ebc3e8bac4a5363","slug":"demand-like-malls-shops-should-also-be-opened-till-eight-o-clock-in-the-night-traders-said-the-time-of-opening-of-the-shop-should-be-the-same-in-the-tricity-after-giving-tax-exemption-the-traders-will-get-relief-pkl-office-news-pkl416385591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग : मॉल की तरह दुकानें भी रात आठ बजे तक खोली जाएं, व्यापारी बोले- दुकान खोलने का समय ट्राइसिटी में एक जैसा हो, टैक्स में छूट देने के बाद व्यापारियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग : मॉल की तरह दुकानें भी रात आठ बजे तक खोली जाएं, व्यापारी बोले- दुकान खोलने का समय ट्राइसिटी में एक जैसा हो, टैक्स में छूट देने के बाद व्यापारियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
पंचकूला। बाजार खुलने के बाद एक तरफ जहां पंचकूला के व्यापारियों में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी तरफ व्यापार को गति प्रदान करने में प्रशासन की तरफ से सकारात्मक कदम उठाए जाने की मांग भी व्यापारियों की तरफ से की जा रही है। व्यापारियों ने मांग करते कहा कि पंचकूला को ट्राइसिटी में समान हक मिलना चाहिए। व्यापार को गति देने के लिए शाम को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर 10 बजे तक दुकानें खोली जानी चाहिए। ऑड- ईवन का सिस्टम खत्म कर दुकानें खोली जाएं तो व्यापारियों के कारोबार को दोबारा गति मिलेगी।
दुकान खोलने के समय में परिवर्तन किया जाए
अभी पंचकूला में दुकानें शाम को छह बजे तक खुल रही हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन और अधिक गर्मी के कारण लोग दिन में घर से बाहर नहीं निकलते हैं। इसलिए रात को दुकान नौ बजे तक खोली जाए तो व्यापारी अपने काम को गति दे सकते हैं। - मोहित गुप्ता, प्रधान, सेक्टर-7 मार्केट एसोसिएशन
ऑड-ईवन सिस्टम खत्म किया जाए
दुकान खोलने के लिए ऑड ईवन सिस्टम को खत्म कर दिया जाए। इस सिस्टम के कारण ग्राहकों को दुकानें खुलने की सही जानकारी नहीं होती है। इससे ग्राहक दुकान पर कम आते हैं। प्रशासन को इसे खत्म कर देना चाहिए, जिससे कि लोग अपनी दुकान को समय पर खोल सकें और उनके ग्राहक सामान की खरीदारी उनकी दुकान से कर सकें। - अमित गोयल, कैशियर, सेक्टर-7 मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
रात का समय बढ़ाया जाए
गर्मी अधिक बढ़ गई है। इस कारण लोग दिन में घर से बाहर नहीं आते हैं। जब लोग डिनर के लिए रात में आते हैं तो उन्हें बैठकर खाने नहीं दिया जाता है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की परमिशन दी जाए। - अविनाश नागपाल, चमन स्वीट्स मालिक, सेक्टर-7
शादी में अधिक संख्या की परमिशन दी जाए
शादी में मेहमानों की संख्या की परमिशन सौ कर दी जाए। अगर यह परमिशन नहीं दी जाएगी तो लोगों को परेशानी होगी। फोटोग्राफी का काम पूरी तरह से प्रभावित है। लॉकडाउन में शादी कम हो रही है। मेहमानों की संख्या बढ़ने से फोटोग्राफी का काम भी ठीक चलेगा। अभी तीस फीसदी काम चल रहा है। इस कारण लोगों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - मेजर, वेडिंग फोटोग्राफर, सेक्टर-7
टैक्स माफ कर दिया जाए
लॉकडाउन में व्यापारियों के हालात ठीक नहीं हैं। इस बार व्यापारियों को टैक्स में पूरी तरह से छूट दी जाए। अगर इस बार टैक्स में छूट मिलेगी तो व्यापारी अपना काम सही तरीके से कर सकेंगे। पंचकूला में व्यापारियों की तरफ से इसे लेकर सरकार से मांग भी की गई है। अगर सरकार टैक्स में छूट मिलेगी तो सभी बिजनेस में दोबारा काम कर सकेंगे। बॉबी सिंह, डेयरी एंड फास्ट फूड व्यवसायी, सेक्टर-7
रेस्टोरेंट और स्वीट्स शॉप खोलने का समय बढ़ाएं
लॉकडाउन के कारण रेस्टोरेंट और स्वीट्स शॉप पर लोग कम आ रहे हैं। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। ऑड-ईवन सिस्टम को खत्म कर देना चाहिए। अगर दुकानें लगातार नहीं खुलेंगी तो ग्राहक नहीं आते हैं। इसलिए स्वीट्स शॉप को सोशल डिस्टेसिंग मेंटेन कर रात दस बजे तक खोले जाने की परमिशन दी जाए। - साहिल चड्ढा, स्वीट्स शॉपकीपर, सेक्टर-7