फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand for reinstatement of Corona warriors, siege of NHM office

Panchkula News: कोरोना योद्धाओं की बहाली की मांग, एनएचएम कार्यालय का होगा घेराव

Wed, 06 Mar 2024 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for reinstatement of Corona warriors, siege of NHM office
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन 7 मार्च को एनएचएम एमडी कार्यालय का घेराव करेंगे। यह फैसला कर्मचारियों ने ऑनलाइन मीटिंग करने के बाद लिया है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंधू ने कहा कि 22 जिलों के बचे 343 कोरोना योद्धाओं की नौकरी बहाली एनएचएम एमडी ऑफिस की तरफ से नहीं की गई है। इसी के विरोध में 7 मार्च को एनएचएम ऑफिस का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से बीते 10 अक्तूबर 2023 को 826 कोरोना योद्धाओं को स्वास्थ्य विभाग में रखा गया था।

इसमें 674 एनएचएम और 152 डीजीएचएस नौकरी बहाली के लिए बजट जारी कर दिया गया था। 4 जनवरी 2024 को 487 नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद 343 कोरोना योद्धाओं की नौकरी अब तक बहाल नहीं हुई है। हरियाणा कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन कई बार अपनी मांगों को लेकर मिली लेकिन आश्वासन के बाद आज तक नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा सहित अन्य लोगों से मिल चुके हैं। इसके बाद भी इस समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed