{"_id":"6a8df42501609d46840bf9c9","slug":"demand-for-flyovers-at-chandimandir-and-hmt-gate-panchkula-news-c-87-1-pan1010-140420-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चंडीमंदिर और एचएमटी गेट पर फ्लाईओवर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चंडीमंदिर और एचएमटी गेट पर फ्लाईओवर की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते ट्रैफिक और जाम से राहत के लिए एनएचएआई से डीपीआर व निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील
अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। चंडीमंदिर रेडलाइट और एचएमटी गेट पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग तेज हो गई है। बढ़ते ट्रैफिक और जाम से राहत दिलाने के लिए अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एनएचएआई से दोनों प्रस्तावित फ्लाईओवरों की डीपीआर और निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीआईयू चंडीगढ़ को पत्र भेजा है।
शमशेर शर्मा ने कहा कि चंडीमंदिर रेडलाइट और एचएमटी गेट के आसपास रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। लगातार बढ़ते यातायात के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर बनने से यातायात सुचारु होगा और सड़क हादसों का खतरा भी कम होगा।
एसोसिएशन के अनुसार इस मांग को लेकर पहले भी संबंधित विभागों को पत्र भेजे जा चुके हैं। फ्लाईओवरों की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी राशि जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अब एनएचएआई से डीपीआर तैयार कराने और परियोजना को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने तकनीकी मंजूरियां और अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी कर टेंडर जारी करने तथा निर्माण कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया है। साथ ही डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया की प्रगति से एसोसिएशन को अवगत कराने का भी अनुरोध किया है।
शमशेर शर्मा ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर पिंजौर-कालका क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरत हैं। इनके निर्माण से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने एनएचएआई और संबंधित विभागों से परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं करने की अपील की।